हल्द्वानी में गौला खनन कारोबारियों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में खनन कारोबारी अपने परिवार के साथ पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया। खनन कारोबारियों के समर्थन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी पहुंचे। इस दौरान बुद्ध पार्क के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह, एसडीएम परितोष वर्मा, एसपी हरवंश सिंह मौके पर नजर रखे रहे। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से गौला खनन के निजीकरण को लेकर खनन कारोबारी आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बुद्ध पार्क पहुंच खनन कारोबारियों को समर्थन दिया। इधर चोरगलिया रोड से जुलूस निकाल रहे खनन कारोबारियों को पुलिस ने रोक लिया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम वर्मा ने ज्ञापन लिया। इस दौरान गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी ने बताया कि खनन कारोबारियों ने गौला में रायल्टी वसूली निजी तरीके से न कराने व बगैर तोल कांटों के हो रही उपखनिज की निकासी को रोकने की मांग उठाई है।
Related Posts
कार मैकेनिक के बेटे ने लगाई थी गौला पुल से कूद, शव बरामद
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गौला पुल से नदी में कूदे नाबालिग का…
किसके सिर सजेगा मेयर का ताज, हल्द्वानी में 12 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए कांग्रेस से ललित जोशी, भाजपा से…
हल्द्वानी के इस डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग से अफरातफरी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में भीड़भाड़ वाले मुखानी क्षेत्र के डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में…
