हल्द्वानी में गौला खनन कारोबारियों की जुलूस निकालने को लेकर पुलिस से खासी नोंकझोंक हुई। काफी हंगामे के बाद भी पुलिस ने आंदोलित खनन कारोबारियों को जुलूस नहीं निकालने दिया। इस पर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा मौके पर पहुंचे और खनन कारोबारियों को शांत कराया। इस दौरान कारोबारियों एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और बगैर तोल कांटों के उपखनिज की निकासी न कराने व गौला की रायलटी वसूली निजी लोगों से न कराने की मांग उठाई। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को खनन कारोबारियों को चोरगलिया रोड से जुलूस निकाल बुद्ध पार्क पहुंचना था, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खनन कारोबारियों को जुलूस नहीं निकालने दिया। इस बीच गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
Related Posts
यूयूएसडीए ने हल्द्वानी में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण तेजी से शुरू किया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना में पेयजल एवं सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों का…
नवांगतुक एसएसपी ने मां नयना देवी के दर्शन कर चार्ज संभाला
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मां नैना देवी मंदिर…
लंबे समय से फरार चल रहा काठगोदाम का मनोज चौहान गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल…
