रोडवेज कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया। हल्द्वानी शाखा की बैठक बस स्टेशन परिसर में हुई। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर एजेंसी प्रथा व अनुबंधित बसों का पुरजोर विरोध किया। बैठक में कर्मचारी समस्याओं और विभाग हित की समस्याओं पर चर्चा हुई । कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन पर आरोप लगाया कि परिवहन निगम के लिये अभी तक बस बेड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि अनुबंधित बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है । ऐसे निर्णय निगम को धीरे-धीरे दीमक की तरह लग कर खत्म कर रहे हैं। परिवहन निगम में पुनः एजेंसी प्रथा के टेंडर होने का विरोध किया गया। बैठक में यूनियन के साथ समझौते के अनुरूप विभागीय बस बेड़ा शीघ्र बढ़ाने, सीएनजी बसों की अपेक्षा संचालन में निगम की बसों को प्राथमिकता दी जाय, एजेंसी को विभाग में पुनः लाने और अनुबंधित बसों पर रोक लगे, बस के मार्ग में होने वाले ब्रेक डाउन हेतु डिपो में इसका रिकार्ड रखने, बंद पड़े पर्वतीय और मैदानी मार्गो में बसों का संचालन पुनः शुरू करने जैसी मांगें पुरजोर तरीके से उठाईं गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अख़्तर चौधरी व संचालन राम प्रकाश यादव ने किया। बैठक में इक़बाल अहमद ,राम प्रकाश यादव आफ़ताब अहमद राकेश राठौर मोहम्मद इमरान भीम सिंह, लईक अहमद, संतोष कुमार, रमेश सिंह, रामनरेश यादव, अमित मलिक, मुकेश मलिक, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
Related Posts
कोहरे का कहर, काठगोदाम-जम्मूतवी, कानपुर सेंट्रल ट्रेन निरस्त, हावड़ा व संपर्क क्रांति के फेरे हुए कम
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर कोहरे के पूर्व एवं कोहरे के दौरान…
उत्तराखंड में शिक्षा महकमा हीट वेब को लेकर सतर्क, स्कूलों में बच्चों को धूप में कतई न रखने के निर्देश, लू लगने पर पिलाएं ओरआरएस
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उत्तराखंड में हीट वेब की घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक…
सर्वेक्षण विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ किया दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति क्षेत्र का मुआयना
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा अनुसार आज बुधवार को अभिलेख संक्रियाओं के…
