हल्द्वानी-टांडा-रुद्रपुर मार्ग 25 सितंबर को रहेगा बंद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वालों के लिये महत्वपूर्ण खबर है। कल यानी बुधवार को समय प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक छत्तरपुर-हल्दी रोड, रेलवे स्टेशनों के मध्य रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक सं0-104/ए OHE किमी, 53/10-11 के मरम्मत का कार्य होने के कारण यातायात के लिए बंद रहेगा।

ऐसे होगा डायवर्जन 

शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया /चौपहिया/समस्त प्रकार की रोडवेज/निजी बसें सिंधी चौराहे से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए लालकुआ से किच्छा नगला बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया / चौपहिया / भारी वाहन / समस्त प्रकार की रोडवेज / निजी बसे टीपीनगर / शीतल होटल/गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआ से किच्छा नगला बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

नोट- यह डायवर्जन प्लान कल 25 सितंबर को‌ सुबह 07:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *