समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला, जनपद बागेश्वर के प्रभारी प्राचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में आक्रोश सभा एवं ज्ञापन…राजकीय शिक्षक संघ की नैनीताल जिला इकाई के आह्वान पर बुद्ध पार्क, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में दिवंगत प्रभारी प्राचार्य श्री दयानंद टम्टा की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा के उपरांत शिक्षकों द्वारा एक आक्रोश सभा कर माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई करने,श्री टम्टा जी के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा 5 करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने तथा प्रदेश के शिक्षकों एवं विद्यालयी कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।सभा में प्रभारी प्रधानाचार्य व्यवस्था के स्थान पर शिक्षकों की पदोन्नति कर पूर्णकालिक प्रधानाचार्य होने की भी वकालत की गई।
सभा में 17 जुलाई को एक और दुःखद घटना मे राजकीय इंटर कालेज धानाचूली के शिक्षक शमशेर सिंह रौतेला ज़ी की आकस्मिक सड़क दुर्घटना मे मृत्यु पर भी शोक संवेदना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस आक्रोश रैली एवं श्रद्धांजलि सभा में राजकीय शिक्षक संघ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ० कन्नू जोशी एवं संयुक्त मंत्री विनोद जीना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल, जिला अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी, डॉ० विवेक पांडे, श्री प्रमोद कुमार जोशी, श्री गिरीश कांडपाल, डॉ० सोहन मंजिला,श्री त्रिलोक ब्रजवासी, गोकुल मर्तोलिया, हेम त्रिपाठी, संगीता जोशी, डा सुरेश उप्रेती,दिनेश कर्नाटक,सुरेश भट्ट,प्रमोद भट्ट, ललित फर्त्याल,कुलदीप जोशी,सुदीप यादव तथा संघ के अन्य सक्रिय सदस्यों ने भी सहभागिता करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया।



