ढेला, जिम कॉर्बेट में होगा उत्तराखंड स्वरोजगार पर मंथन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड समाज में स्वरोजगार जागृति और व्यावसायिक सशक्तिकरण के राष्ट्रव्यापी प्रयासों के तहत हिमालयन रिसोर्सेज एन्हांसमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित बिज़नेस उत्तरायणी प्रोग्राम का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन मंथन 2024 ढेला, रामनगर में 25 Dec 2024 को आयोजित होगा ।उपरोक्त जानकारी
बिजनेस उत्तरायणी के संस्थापक और संयोजक नीरज बावड़ी ने दी।कार्यक्रम में स्वरोजगार, जैविक कृषि, पशुपालन, महिला सशक्तिकरण, Professional Reverse Migration, पर्यटन, संस्कृति आदि विषयों पर चर्चा और सम्मान समारोह इत्यादि होगा ।
उल्लेखनीय है कि 2019 से लगातार बिजनेस उत्तरायण के तहत संपूर्ण भारत में उत्तराखंड के स्थापित, युवा और उदीयमान उद्यमियों के परस्पर संवाद और सामूहिक सहभागिता हेतु सम्मेलनों का आयोजन होता रहा है।

Advertisement

ढेला, जिम कॉर्बेट में होगा उत्तराखंड स्वरोजगार पर मंथन

2019 मैं दिल्ली से प्रारंभ हुए यह सम्मेलन बेंगलुरु, फरीदाबाद, मानिला अल्मोड़ा, रानीखेत, भिक्यासैन, देहरादून, नोएडा, द्वारका, मुंबई, इत्यादि में पुनरावृति के साथ निरंतर आयोजित हो रहे हैं । साथ ही युवाओं के लिए प्रोफेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम और कोरोना कल में वेबिनार्स भी आयोजित हुए । इन्हीं सम्मेलनों के तहत 2021 से राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन मंथन आयोजित किया जा रहे हैं जो कि अब रामनगर में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। ढैला रामनगर के प्रसिद्ध वसंत कॉर्बेट रिजॉर्ट में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मंथन 2024 का आयोजन होगा, जिसमें रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, मुरादाबाद, देहरादून, तथा दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पहाड़ों से भी युवा व स्थापित उद्यमी सम्मिलित होंगे । साथ ही रामनगर के सभी प्रमुख व्यावसायिक, शैक्षणिक और सामाजिक प्रतिनिधि भी ऊर्जादायक सहभागिता करेंगे। बावड़ी ने बताया की आयोजन का मुख्य लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के उद्यमियों को संगठित करना, स्थापित व्यवसाईयों को प्रोफेशनल रिवर्स माइग्रेशन के तहत अपने गृह क्षेत्र में व्यावसायिक स्थापना हेतु प्रेरित करना और युवाओं व स्थानीय उत्पादों को उपयुक्त संवर्धन प्रदान करना है ।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement