डबल मर्डर के बाद हल्द्वानी की मंडी में सख्ती, कैंटीन पर लगाया इतने घंटे का प्रतिबंध

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

*एसएसपी नैनीताल ने मंडी समिति एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

डॉ.मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने तथा अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से हल्द्वानी स्थित कार्यालय में कृषि उत्पादन मंडी समिति हल्द्वानी (ट्रांसपोर्ट नगर, बरेली रोड) के सचिव समेत पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान यह निर्देश दिए गए:–

📍मंडी समिति एवं नैनीताल पुलिस के अधिकारियों की एक संयुक्त कमिटी गठित की जाएगी, जिसमें मंडी, फायर, पुलिस एवं संचार के हितधारकों को शामिल किया जाएगा। गठित कमिटी द्वारा मंडी परिसर का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा।

📍मंडी परिसर में सतत निगरानी हेतु CCTV ग्रिड तैयार किया जाएगा।

📍पर्याप्त विजिबिलिटी हेतु मंडी सचिव को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।

📍प्रभावी सुरक्षा स्थापित करने हेतु मंडी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

📍मंडी में कार्य करने वाले सभी मजदूरों, श्रमिकों का सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक आढ़ती, मजदूर अथवा कर्मचारी को मंडी समिति द्वारा पृथक से एक ID कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

📍मंडी परिसर की कैंटीन रात्रि 9.00 बजे से प्रातः 3.00 बजे तक बंद रहेगी।

📍मंडी परिसर में स्थित भवनों की छतों अथवा ऊंचाई वाले स्थानों को जाने वाले मार्गो, सीढ़ियों को बंद किया जाएगा।

गोष्ठी के दौरान “श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री दिग्विजय सिंह देव सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति हल्द्वानी, श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी” , मंडी समिति के अन्य प्राधिकारी मौजूद रहे।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here