समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
दिनांक 22.07.2026* को उपनल कर्मी नबी बक्स (धोबी) मिनी पुलिस लाईन, हल्द्वानी द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक *22.07.2026* की रात्रि लगभग 01:00 बजे से 02:00 बजे के बीच मेरी दुकान मे एक व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है, चोरी करने के लिये पहले दुकान की खिड़की की जाली काटी गई एवं दुकान में मेरा एक बैग जिसमें नकद 10,000/ रूपये एवं पेंट जो दीवार पर टंगी थी की जेब से 700/- रूपये निकालकर भाग गया, उक्त के संबध में *कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0 244/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस* पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना *उ0नि0 संजीत राठौर* के सुपुर्द की गयी ।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
उक्त घटनाओं के तत्काल अनावरण हेतु *डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,जनपद नैनीताल* द्वारा घटना का तत्काल अनावरण करने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु सख्त दिशा – निर्देश दिये गये । इसी क्रम में *श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चैक किये गये। आज *दिनांक 25.07.2026* को कैंसर हॉस्पिटल हल्द्वानी के पास से *अभियुक्त दिवाकर* S/O धर्मवीर सिंह R/O ग्राम रम्पुरा काजियान, थाना नवाबगंज जिला बरेली हाल नि० जवाहरनगर वालकराम के घर के पास, थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र-19 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वादी मुकदमा का एक आधार कार्ड, पेन कार्ड व कुल 7600/-रुपये बरामद किये गये हैं बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है ।
उक्त घटना के सफल अनावरण में हेड कांस्टेबल इसरार नबी एवं कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी की अहम भूमिका रही। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
दिवाकर S/O धर्मवीर सिंह R/O ग्राम रम्पुरा काजियान, थाना नवाबगंज जिला बरेली हाल नि० जवाहरनगर वालकराम के घर के पास, थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र-19 वर्ष
*बरामद माल-*
1-एक आधार नं0 488749242283
2- पेन कार्ड PAN NO-DGBPB4084F
3- कुल 7600/-रुपये
*पुलिस टीम -*
1. उ0नि0 संजीत राठौड़ – चौकी प्रभारी हीरानगर
2. हे0कानि0 मनोज टम्टा
3. हे0कानि0 इसरार नबी
4. कानि0 दिनेश नगरकोटी



