समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
पनचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा के मध्य सड़क पर निर्माण कार्य होने के कारण दिनांक 23.02.2026 से कार्य समाप्ति तक निम्न प्रकार से वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस व्यवस्था के तहत शहर से काठगोदाम की ओर जाने वाले छोटे वाहन ही नहर कवरिंग रोड से पनचक्की होते हुए हाइडिल तिराहा की ओर जा सकेंगे।
◼️ काठगोदाम/हाइडिल तिराहा से पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहा/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर शहर हल्द्वानी की ओर जाएंगे।
◼️ पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए शहर हल्द्वानी की ओर जाने वाले अन्य समस्त प्रकार के वाहन पनचक्की चौराहा से डायवर्ट होकर चंबल पुल से चौंफला चौराहा होते हुए ऊंचापुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️शहर हल्द्वानी से दोनहरिया तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन सीधे पंचक्की की ओर जाएंगे।
◼️ पनचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। जबकि पनचक्की और आसपास के वाहन चंबल पुल की तरफ जाएंगे।



