समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के रामपुर रोड एफटीआई परिसर में बृहस्पतिवार की रात वन विभाग के कर्मी संतोष राम के 14 वर्षीय बेटे राकेश की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार राकेश रामपुर रोड स्थित दसवीं का छात्र था। उसका बड़ा भाई कक्षा 11वीं में पढ़ता है। शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।



