समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल के हल्द्वानी में पनियाली में घास काटने गई 55 वर्षीय कमला फर्त्याल पत्नी इंद्र सिंह फर्त्याल को बुधवार 25 फरवरी को बाघ ने निवाला बना लिया। महिला का शव जंगल में मिला। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने महिला का शव वन चौकी के पास रख जमकर हंगामा किया। सूचना पर डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से बात की। बाघ के हमले की 13 दिन में यह तीसरी घटना है।



