समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले में हल्द्वानी रेलवे बाजार स्थित रामचंद्र मंदिर धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति का चार दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग आज एक जून 2026 सोमवार को विधिवत संपन्न हुआ। समापन सत्र में विश्व हिंदू परिषद-मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका सरोज सोनी, विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा, प्रांत संयोजिका मातृशक्ति नीता कपूर ने मां भारती और राम दरबार के सम्मुख दीप जलाकर सत्र का प्रारंभ किया। प्रांत संयोजिका नीता कपूर ने बताया कि इस वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग में उत्तराखंड प्रांत के 14 जिलों की कार्यकर्ता बहनें शामिल हुईं। जिसमें चमोली, कर्णप्रयाग जैसे दूरस्थ जिलों सहित हरिद्वार, अल्मोड़ा, काशीपुर और रुद्रपुर सहित लगभग सभी क्षेत्रों से मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया और दंड प्रहार, यस्ति प्रहार,नियुद्ध जैसी कलाओं का प्रशिक्षण लिया। साथ ही इन चार दिनों में बौद्धिक और आध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर जी, अखिल भारतीय गौ रक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय, केंद्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद विजय शंकर तिवारी, राष्ट्रीय सह-संयोजीका मातृशक्ति सरोज सोनी, एडवोकेट ऋचा फर्त्याल तथा अमरनाथ जोशी जैसे वक्ताओं ने अपने अपने विषय रखे ।केंद्रीय अधिकारी मुख्य वक्ता श्रीमती सरोज सोनी जी ने कहां कि आज हमें अपने पुरातन ऐतिहासिक धरोहरों और मातृशक्ति से सीखने की आवश्यकता है, क्योंकि व्यावहारिक और अपनी ऐतिहासिक ज्ञान की कमी के कारण ही आज का युवा वर्ग दिशाहीन हो रहा है। इस प्रांतीय अभ्यास वर्ग से भावी पीढ़ी को दिशा दिखाने की दक्षता सभी मातृ शक्ति की बहनों में प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम परिवार की ओर लौटे और पारिवारिक मूल्यों को भावी पीढ़ियां को सिखाएं। उन्होंने यह भी बताया कि आज हर वर्ग की महिलाएं मातृशक्ति संगठन से जुड़ रही है और संगठन समाज को दिशा देने का काम कर रहा है । उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति से आज डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, एचडी स्कॉलर्स और कुशल दक्ष गृहणियां जुड़ रही है। वर्ग से जो सीखा उसे समझने और समाज में बताने की आवश्यकता है जिससे कि हमारा समाज अपनी सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करते हुए वैभवशाली देश का निर्माण करें। श्रीमती सोनी ने गार्गी, मैत्री, जिजामाता, सीता माता, रानी लक्ष्मीबाई, कुमाऊं की महान योद्धा जियारानी माता, तीलू रौतेली तथा रानी कर्णावती के उदाहरण से अपने मातृशक्ति की बहनों को प्रेरणा लेने की बात की। जिलाध्यक्ष कृष्ण जोशी ने इस प्रशिक्षण वर्ग में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों, कार्यकर्ता बहनों और भाइयों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हल्द्वानी महानगर के महापौर श्री गजराज सिंह, विपिन अग्रवाल, बियरशिवा स्कूल हल्द्वानी के मैनेजिंग डायरेक्टर तलवार, डॉ.अनिल कपूर, राजीव अग्रवाल, नवीन वर्मा, स्वर्ण लाल, विजय पाल जी, राम चंद्र मंदिर धर्मशाला प्रबंध समिति के सुशील अग्रवाल, विंधेश गुप्ता, महामंत्री अमरनाथ जोशी, डॉक्टर पुनीत गोयल, डॉक्टर प्रमोद जोशी, गिरीश गुप्ता जी इत्यादि समाजसेवी उपस्थित थे।कार्यक्रम में अभ्यास वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख श्री सुरेंद्र भुटयानी, विभाग संगठन मंत्री श्री मनोज पाटिल, एडवोकेट वसंत जोशी, एडवोकेट दीप जोशी, उपाध्यक्ष दीवान सिंह, प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा, प्रांत सह संयोजिका प्रीति, संध्या कौशिक, प्रांत सत्संग प्रमुख विजय लक्ष्मी, जिला संयोजिका मीरा, सह संयोजिका पूर्णिमा रजवार, जिला मंत्री गिरीश पडलिया, गिरीश पांडे, जिला गौ रक्षा प्रमुख नीरज मिश्रा, विजय फर्त्याल, मयंक संभल, कुलदीप सक्सेना, नारायण पांडे, विपिन बहुगुणा,अंकित पाल, जिला सह सेवा प्रमुख नीरज बिष्ट, जिला सेवा प्रमुख राम अवस्थी, दीपक बजरंगी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



