हल्द्वानी में यह कैसी व्यवस्था, इस वार्ड के लोग बिजली के मीटर मांगने विभागीय अफसर के पास पहुंचे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड-58 तल्लीन हल्द्वानी की ट्यूलिप कालोनी व डी क्लास के लोग आज सोमवार को निवर्तमान पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में हीरानगर स्थित बिजली विभाग पहुंचे और अधिशासी अभियंता डीडी पांगती से मिले। उनका कहना था कि ट्यूलिप कॉलोनी में वर्षों से लोग रहते हैं परंतु उनके बिजली के मीटर विभाग द्वारा आज तक नहीं दिए गए। वे लंबे समय से बिजली मीटर के लिए अप्लाई कर रहे हैं लेकिन अभी तक नहीं मिले हैं। निवर्तमान पार्षद मनोज ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द समाधान किया जाए। इस पर अधिशासी अभियंता ने कॉलोनी की ओर से सार्वजनिक पत्र व कॉलोनी रजिस्टर्ड नहीं है का पत्र देने की बात कही। वहीं डी क्लास के लोगों का कहना था कि उनके बिल काफी बढ़कर आ रहे हैं फिक्स चार्ज भी हर बार अलग अलग आता है। इस पर अधिशासी अभियंता द्वारा बिल देखने के‌ बाद ही समाधान का भरोसा दिलाया। पार्षद ने बताया कि नागेश्वर कालोनी, प्रगति विहार, इंद्रपुरी में आये दिन एक फेस पर लाइन कट जाती है, लोग रात भर बिना लाइट के रहते हैं। इस पर सम्बंधित je को अधिशासी अभियंता द्वारा तत्काल आदेशित किया गया। ईई से मिलने वालों में देवेन्द्र यादव, जेसी जोशी, डीएल आर्य, विकास बिष्ट, विजय कुमार भट्ट, जेके भट्ट, प्रिंस, तरुण नेगी, दीपांश पलड़िया, आनंद सिंह आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *