प्रदेश में शिक्षक और कार्मिकों को तबादले के आवेदन के लिए एक और मौका, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

प्रदेश में शिक्षा विभाग में तैनात कार्मिकों और शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर नया अपडेट मिला है। प्रारंभिक शिक्षा के प्रभारी अपर निदेशक ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि वार्षिक स्थानांतरण के‌ तहत आवेदन सात दिन के भीतर निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा है। जिनका कर्मियों का इस सत्र में तबादला हो चुका है उनका आवेदन कतई न लिए जाएं।