नैनीताल जिले के रामनगर जिम कार्बेट पार्क के इर्दगिर्द के गांवों और भीमताल ब्लॉक के गांवों के ग्रामीण इन दिनों बाघ और तेंदुए के आतंक से पीड़ित हैं। इन क्षेत्रों के गांवों में बाघ और तेंदुए ने पिछले कुछ दिनों में कई महिलाओं, बच्चों और मवेशियों को अपना शिकार बना लिया है। रामनगर क्षेत्र में विशेषकर पटरानी, सांवल्दे, हिम्मतपुर, मालधनचौड़, कानिया आदि गांवों के लोग बाघ के आतंक के साए में जी रहे हैं। दो महिलाएं बाघ का शिकार बन चुकीं हैं और अंकित नामक एक नौजवान गंभीर रूप से घायल है। गरीब परिवार के इस युवक के इलाज पर अब तक लगभग दस लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, सरकारी मदद सिर्फ पचास हजार रुपए की मिली है। इसी तरह भीमताल के ग्रामीण इलाकों में लगातार लोग जंगली जानवरों के डर के साए में जीने को मजबूर हैं। बाघों के आतंक से निजात दिलाए जाने, मृतकों को पच्चीस लाख रुपए और घायलों को न्यूनतम दस लाख रुपए देते हुए पूरा इलाज सरकार द्वारा कराए जाने को लेकर रामनगर और भीमताल के ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी हो रही है। भाकपा माले के जिला सचिव डा.कैलाश पांडे ने कहा कि भाकपा-माले आंदोलनकारी ग्रामीणों के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए सरकार से मृतकों को पच्चीस लाख रुपए और घायलों को न्यूनतम दस लाख रुपए देते हुए पूरा इलाज सरकार द्वारा कराए जाने समेत उनकी सभी मांगों को तत्काल पूरा किए जाने की मांग करती है।
Related Posts
हल्द्वानी के तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे इन विभागों के अफसर, डीएम को किया पत्राचार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में आज मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 38 शिकायतें दर्ज की…
अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग में बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर की टीम जीती
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दिशा निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन…
पूर्व छात्र नेताओं ने पांच जिला पंचायत सदस्यों के लिए यह मांग उठाई
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्यों की सकुशल घर वापसी की मांग को…
