कुमाऊं टैंट हाउस के गोदाम में हुए अग्निकांड की जांच कराओ


हल्द्वानी। महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन से जुड़े टेंट व्यापारियों ने कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में हुए अग्निकांड की जांच की मांग की है। गुरुवार को गणपति बैंकट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के प्रदेश  पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन इस मामले को हल्के में ले रहा है। उन्होंने कहा कि चिंगारी लगने से भीषण हादसा हुआ है। साथ ही टेंट कारोबारी को भी लाखों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दो गाड़ियां भी आग की भेंट चढ़ी है। इससे पहले टैंट कारोबारियों ने प्रभावित टैंट व्यवसायी से मुलाकात कर गोदाम का निरीक्षण किया। पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दाऊदयाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्याम लाल पाहवा, उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, महानगर अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे, महामंत्री लक्ष्मण बिष्ट, उपाध्यक्ष मनोज कपिल, राजू चौहान आदि मौजूद थे। पिछले दिनों हुए इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement