राजकीय शिक्षक संघ का तीन दिवसीय अधिवेशन 22 मई से यहां होगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ब्लॉक कार्यकारिणियों एवं जनपद के चुने जाएंगे पदाधिकारी..
राजकीय शिक्षक संघ का जनपद अधिवेशन कल 22 मई से शुरू होगा। तीन दिवसीय अधिवेशन में जनपद की आठों ब्लॉक कार्यकारिणियों के साथ-साथ जनपद कार्यकारणी का चुनाव भी संपन्न होगा। नरसिंह पैलेस हल्द्वानी में होने जा रहे इस सम्मेलन के पहले दिन 22 मई को आठों ब्लॉक कार्यकारिणियों के पदाधिकारी के चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया होगी जबकि 23 मई को सामान्य अधिवेशन के साथ-साथ जनपद कार्यकारिणी के नौ पदों पर नामांकन की प्रक्रिया होगी। 24 मई को ब्लॉक कार्यकारिणियों एवं जनपद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव हेतु 2100 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं अपने मत का प्रयोग करेंगे। संगठन की प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल के अनुसार इस अधिवेशन में जनपद के 2100 से अधिक राजकीय शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभाग़ करेंगे एवं ब्लॉक कार्यकारिणियों एवं जनपद कार्यकारिणी के चुनाव हेतु सीधे मतदान करेंगे। आम शिक्षक शिक्षिकाओं से सीधे संपर्क करते हुए जनपद स्तर के प्रत्याशियों ने रामनगर क्षेत्र का सघन भ्रमण किया।अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों नमिता पाठक एवं गिरीश जोशी,उपाध्यक्ष पद के त्रिलोक बृजवासी, मदन गोस्वामी, हेमलता लोहनी एवं मंत्री पद के प्रत्याशियों पंकज बधानी एवं मनीष त्रिपाठी ने अपने भ्रमण के दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं को त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिवेशन में प्रतिभागी शिक्षाक, शिक्षिकाओं हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा अवकाश का आदेश जारी किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *