हल्द्वानी के प्रज्जवल भंडारी का राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में चयन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी कठघरिया निवासी प्रज्ज्वल सिंह भंडारी का चयन राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप 18 से 26 मार्च तक नोएडा में होगी। चैंपियनशिप में चयन के लिए 140 बाक्सरों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी बाक्सिंग कोच भूपेंद्र सिंह भंडारी ने दी। चयन प्रक्रिया के दौरान उत्तराखंड बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, सचिव गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष नवीन टम्टा, देवेंद्र जीना, खेल निदेशक रशिका सिद्धिकी, जानकी कनवाल, देवेंद्र भट्ट, सीके जोशी आदि मौजूद थे। प्रज्ज्वल की इस उपलब्धि पर विधायक सुमित हद्वयेश, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विजय सिंह भंडारी आदि ने हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *