समाचार शगुन उत्तराखंड
रूद्रपुर में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार की शाम को लोक विहार स्थित शिव मंदिर से गल्ला मण्डी स्थित श्री श्याम मंदिर तक भव्य एवं विशाल निशान यात्रा निकाली गयी। श्याम बाबा के जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा क्षेत्र हारे का सहारा-बाबा श्याम हमारा के जयघोष से भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा में विशेष रूप से पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपने हाथों में निशान लेकर पदयात्रा की और बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के अवतार बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सनातन धर्म और धार्मिक उत्सव समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का संचार करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। निशान यात्रा में मुख्य रूप से अनुराग शर्मा, यश पाठक, वैभव शर्मा, अरूण गुप्ता, पंकज गुप्ता, अध्यांश गौड़, चिराग, नैतिक, अनिल गुप्ता, रमेश जायसवाल, सागर, विनोद भाटिया, भरत, सुरभि, सलोनी, पूनम, राधिका, सरिता, सुमन, मीना, नेहा, प्रीति, ऋचा, राधिका, विनीता, काजल आहूजा, रूचि, अमन, साहिल, सन्नी, अजय, संदीप, भावना, बबीता, सृष्टि समेत सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।



