शिव सैनिक दिल्ली में पार्टी सांसद देसाई से मिले

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शिव सेना की ओर से 7 मार्च को महानगर हल्द्वानी में आयोजित होने वाले सनातन धर्म रक्षा सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में आज 4 फरवरी को शिव सेना नैनीताल, उत्तराखंड का एक शिष्ट मंडल उत्तराखंड राज्य प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दिल्ली में शिव सेना सांसद/राष्ट्रीय सचिव अनिल देसाई से मुलाकात की। शिष्ट मंडल ने सांसद अनिल देसाई को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान कर उनसे कार्यक्रम व शिवसेना को मजबूत बनाने हेतु चर्चा की। उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण दिया। इस अवसर पर शिव सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मेलन सनातन धर्म की रक्षा, गो माता की रक्षा, और लव जिहाद से युवतियों को बचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सनातन धर्म के प्रखर वक्ता,साधु संत एवं उत्तराखंड के साथ साथ अन्य कई प्रदेशों से शिव सेना पदाधिकारी एवं शिव सैनिक सम्मिलित होंगे। एवं शहर में एक विशाल भगवा रैली निकाली जाएगी। सांसद अनिल देसाई से मुलाकात करने वालों में शिव सेना उत्तराखंड राज्य प्रमुख गौरव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, दीपक राजपूत, वासु परविंदा, मनीष, प्रमोद आर्या आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here