समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु नैनीताल पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था*
*विगत 24 घंटों में डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने किए भोलेनाथ के दर्शन*
आज दिनांक 14 तथा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान *डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु छोटा कैलाश दर्शन करने पहुंचे।*
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा *एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र* को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस प्रबंध करने के आवश्यक निर्देश दिए गए थे।
पर्व के सफल आयोजन के दृष्टिगत *एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकांत सेमवाल प्रभारी निरीक्षक भीमताल श्री राजेश यादव* सहित सभी प्रभारी अधिकारी रात्रि से ही छोटा कैलाश मंदिर में मौजूद रहे, तथा ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए गए।
✔️भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस द्वारा पंक्तिबद्ध तरीके से सभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे है।
✔️श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत मंदिर परिसर में खोया पाया केंद्र बनाया गया है।
✔️यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है जिससे श्रद्धालु निर्बाध रूप से मंदिर पहुंच पा रहे है।
इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के मंदिरों में भीड़ नियंत्रण/ भक्तजनों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल को तैनात किया गया है। सभी संवेदनशील तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों में प्रभावी रूप से BDS चेकिंग भी की जा रही है। नैनीताल पुलिस* सभी भक्तजनों का स्वागत करती है, अधिक से अधिक संख्या में दर्शन करने आए, पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु तत्पर है।



