आनंदा एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी में विधार्थियों ने बनाए ज्ञानवर्धक माडल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी में डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी के प्रांगण में ’विज्ञान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्याार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा विज्ञान दिवस के बारे में बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम ‘विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों की भागीदारी’तय की गई है। इस दिन का मकसद विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। निर्देशिका दीक्षा बिष्ट के निर्देशन में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के साइंस मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए। प्रधानाचार्या माया बिष्ट, उप प्रधानाचार्या सुष्मिता बगडवाल, सीनियर कार्डिनेटर सुनीता भाकुनी,शिक्षिका नवनीता जोशी, फाल्गुनी बिष्ट ,दिक्षु नेगी ,आदित्य जेटली ,अभय जोशी, तानिया भोला आदि ने इस कार्यक्रम में सहयोग दिया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा अभिभावकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *