जिम संचालक पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की गुंडागर्दी करने वालों पर कार्यवाही*

*जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्त को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार हथियार से किया था हमला*

*प्रैस नोट*

*डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

*घटना का विवरण*
दिनांक 28.02.2026 को वादी श्री नारायण सिंह धामी निवासी: आवास विकास कालोनी, हल्द्वानी द्वारा थाना काठगोदाम में लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात/नामित व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र पर चम्बल पुल के पास धारदार हथियार से गले पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए *थाना काठगोदाम में मु.अ.सं.- 22/26, धारा- 109 (1) बीएनएस (BNS)* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी*
मामले की गंभीरता को देखते हुए *एसएसपी नैनीताल* द्वारा *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा* द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
*1.* भाष्कर गंगोला (उम्र 31 वर्ष) पुत्र स्व. शेर सिंह गंगोला, निवासी: कुमायूँ कालोनी, दमुवाढूँगा।

*2.* विजय सिंह मेहरा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह मेहरा, निवासी: शर्मा बागनाथ कालोनी, काठगोदाम।

*3.* लोकपाल सिंह मेहरा (उम्र 43 वर्ष) पुत्र चन्दर सिंह, निवासी: शिवपुरी जवाहर ज्योति, चम्बल पुल।

*काठगोदाम पुलिस टीम का विवरण*
▫️उ.नि. अरुण सिंह राणा (विवेचक)
▫️हे.कानि. 120 भूपेन्द्र सिंह
▫️कानि. 955 मोहन जोशी

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *