कलेक्ट्रेट रोड का डामरीकरण शुरू, अधिवक्ता ने डीएम का आभार जताया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा की कलेक्ट्रेट रोड के चौड़ीकरण के पश्चात सड़क पर डामरीकरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस पर जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता कवीन्द्र पन्त ने प्रसन्नता व्यक्त की है और जिलाधिकारी अंशुल सिंह, पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हर्षित गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य होना था लेकिन घोषणा पर कार्यवाई नहीं होने पर बीते वर्षों में कवीन्द्र पन्त ने इसके लिए जिलाधिकारी, कुमाऊँ कमिश्नर व मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार पत्राचार व वार्तालाप कर इस पर कार्यवाई सुनिश्चित करवाई जिसके बाद तत्कालीन डीएम आलोक कुमार पांडेय की पहल पर विगत वर्ष मई 2025 से कलैक्ट्रेट रोड का सुधारीकरण व चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ हुआ और वर्तमान डीएम के निर्देश पर निर्धारित समय पर चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर इस सड़क पर डामरीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *