अल्मोड़ा के सोमेश्वर में नदी में डूबने से द्वारहाट के दो युवकों की मौत, इनमें एक की सात दिन पहले ही हुई थी शादी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को नदी से बाहर निकाला और पास के चिकित्सालय में ले गए लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आज रविवार 16 जून को कुछ युवक सोमेश्वर में रनमन के पास कोसी नदी में नहाने चले गए। इस बीच दो युवक नदी में डूबने लगे। उनके चीखने की आवाज सुनकर अन्य युवक उन्हें बचाने पहुंचे लेकिन बचा नहीं पाए। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय पंकज रौतेला पुत्र श्याम सिंह व 26 वर्षीय नीरज रौतेला पुत्र देवेन्द्र रौतेला निवासी विजयपुर द्वारहाट के रूप में हुई। बताया गया कि पंकज की बीती आठ जून को ही शादी हुई थी।‌

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *