रोडवेज के संविदा व विशेष श्रेणी वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर आया अपडेट, अपर परिवहन सचिव ने दी अहम जानकारी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

आज 27 नवंबर गुरुवार 2025 को देहरादून में अपर परिवहन सचिव की अध्यक्षता में उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता हुई। इसमें नियमितीकरण संबंधी प्रगति पर अपर सचिव ने स्पष्ट किया कि विशेष श्रेणी चालक, परिचालक, तकनीकी कार्मिक एवं संविदा चालक-परिचालक—सभी को नियमितीकरण की प्रक्रिया में सम्मिलित किए जाने हेतु निगम मुख्यालय स्तर पर गठित निर्धारण समिति (Screening Committee) द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जा चुका है। इसी क्रम में शासन द्वारा राज्य के सभी डिपो से विशेष श्रेणी एवं संविदा कर्मियों का विवरण मांगा जा रहा है।

यह स्पष्ट प्रमाण है कि नियमितीकरण प्रक्रिया में परिवहन निगम के चालक-परिचालक एवं तकनीकी कार्मिकों को शामिल किया जा रहा है।

इसके साक्ष्य के रूप में अपर परिवहन सचिव महोदया द्वारा प्रस्ताव की प्रति संगठन को उपलब्ध कराई गई है।

 

2. निगम को 700 नई बसें उपलब्ध कराने संबंधी निर्णय

वार्ता के दौरान अपर परिवहन सचिव महोदया ने बताया कि:

आगामी कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा 700 नई बसों (जिनमें कुछ छोटी बसें भी शामिल हो सकती हैं) के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

शासन द्वारा इस प्रस्ताव में कोई परिवर्तन किए बिना इसे सीधे केंद्र सरकार को कुंभ बजट से धन आवंटन के लिए भेज दिया गया है।

इसके साथ ही बसों की मांग हेतु शासन को भेजे गए पत्र की प्रति भी संगठन को उपलब्ध करा दी गई है।

सचिव महोदया ने यह भी आश्वासन दिया है कि निगम को अति शीघ्र 700 नई बसें उपलब्ध करा दी जाएंगी।

 

3. अन्य मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता

संगठन के अन्य लंबित बिंदुओं पर भी
सार्थक, सकारात्मक और अपेक्षित वार्ता संपन्न हुई है।

4. आंदोलन संबंधी निर्णय

उपरोक्त प्रगति को देखते हुए उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक बैठक कर निम्न निर्णय लिया गया है:

वर्तमान में गतिशील सत्याग्रह आंदोलन के तृतीय चरण के अनुसार दिनांक 28 नवंबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय टनकपुर में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित रखा जाता है।

आंदोलन समाप्त नहीं किया जा रहा है. हमारी सभी माँगें पूर्ण होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

संगठन शीघ्र ही प्रांतीय स्तर की बैठक एवं कोर कमेटी की बैठक कर आगे की रणनीति तथा आगामी चरण की रूपरेखा तैयार करेगा।

एकता, संघर्ष और अधिकारों की रक्षा के लिए उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ दृढ़ संकल्पित है। वार्ता में देवेंद्र कुमार मिश्रा.. प्रदेश अध्यक्ष, रामप्रीत यादव.. प्रदेश महामंत्री, बालमुकुंद सियाल.. प्रदेश संगठन मंत्री, विजय पवार… प्रदेश उपाध्यक्ष, कुणाल राठौड़..संगठन मंत्री, बीके शर्मा… पूर्व महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here