केमू के चुनाव में इन्हें लगातार 14वीं बार अध्यक्ष बनाया, ईडी भी सर्वसम्मति से चुने गए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं मोटर्स आनर्स यूनियन के चुनाव में सुरेश डसीला लगातार 14वीं बार अध्यक्ष व हिम्मत सिंह नयाल लगातार आठवीं बार अधिशासी निदेशक चुने गए। गुरुवार 27 नवंबर को काठगोदाम स्थित केमू यूनियन कार्यालय में डायरेक्टरों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए।