हल्द्वानी में रिंग रोड के सर्वे में बदलाव से भड़के लोग, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में प्रस्तावित रिंग रोड के सर्वे में बदलाव किए जाने से लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने आज मंगलवार को एसडीएम परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग विगत कुछ दिनों से लामाचौड तथा कमलुवागांजा क्षेत्र में रोड के दोनों तरफ 22.50 मीटर कुल 45 मीटर भूमि नाप कर ग्रामीणों के खेतों, भवनों, दुकानों आदि में निशान लगा रहा है। उनका कहना है कि रिंग रोड पूर्व में लामाचौड से जंगल किनारे वन भूमि पर प्रस्तावित थी तथा अचानक लोक निर्माण विभाग के तुगलकी फरमान द्वारा इसे लामाचौड कमलुवागांजा में ग्रामीणों की भूमि, भवन तथा दुकानों के बीच से बनाने का फरमान जारी कर क्षेत्र का विनाश करने की कोशिश की जा रही है। रिंग रोड की नाप में ग्राम सभा कमलुवागांजा, बच्चीनगर, रामपुर लामाचौड, लामाचौड खास कुरियागांव के लामाचौड से कमलुवागांजा मार्ग में बसे लगभग सभी ग्रामीणों की कृषि भूमि, दुकानें तथा भवन रोड की नाप के भीतर आ रहे हैं जिस कारण लोगों को काफी नुकसान हो रहा है जो भूमिधर है वह भूमिहीन होने जा रहे हैं तथा सैकडों परिवारों के घर प्रस्तावित रिंग रोड की जद में आने से उनके सर से छत छिनने जा रही है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अत्यधिक मानसिक तनाव से गुजरना पड रहा है। लोगों के कहा विकास के नाम पर क्षेत्र का विनाश किया जा रहा है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement