प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पत्रकार पर हमले की निंदा की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हल्द्वानी में पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमले की कड़ी भर्त्सना की है। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पत्रकार पर किया गया हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किया गया हमला है। यह उत्तराखंड देवभूमि राज्य की संस्कृति के विपरीत है जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इनकी कार्यप्रणाली के कारण ही लोगों में शासन प्रशासन के प्रति विश्वास नहीं रह गया हे संगठन ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता विभाग से भी मिलकर कार्यवाही की मांग करेगा। पत्रकार पर हमले की निंदा करने वालो में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष शकील अहमद, दीपक माहेश्वरी, पूरन लाल साह, कुंदन बिष्ट, प्रज्ञान भारद्वाज, गौरव अग्रवाल, अश्मित गुजराल, चमन कुमार, कुंदन रावत, प्रभजोत चंडोक, ललित जायसवाल, रिषभ पाठक आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *