हल्द्वानी में यहां नाले में बही फार्च्यूनर कार, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार 20 जुलाई की देर रात शेर नाले में तेज बहाव की चपेट में आकर फॉर्च्यूनर कार बह गई, जिसमें 10 लोग सवार थे। इसकी सूचना मिलते ही चोरगलिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जोखिम भरे हालातों के बावजूद, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी लोगों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता हासिल की। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement