उत्तराखंड में अलर्ट जारी, 24 जून से होगी भारी बारिश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 24 से 26 जून तक कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून 23 जून से सक्रिय हो जाएगा जबकि 27 जून के बाद उत्तराखंड में तेज बारिश होने की संभावना है। मानसून अगले हफ़्ते तक प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। चार धाम समेत पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा करने वालों से सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। 23 जून से प्री मानसून सक्रिय हो जाएगा जबकि 27 जून के बाद पूरे उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *