काठगोदाम रेलवे स्टेशन में हादसा, ट्रेन की छत में चढ़ा छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/PDIlzDHvcK8?si=TvdJi8v0K_SfNGn6

नैनीताल जिले के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में आज 10 फरवरी सोमवार की दोपहर एक‌ युवक के साथ हादसा हो गया। वह चुपचाप ट्रेन की छत में चढ़ा और रेलवे ट्रैक की हाई पावर बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। करंट लगते ही वह ट्रेन से जमीन पर जा गिरा। जीआरपी कर्मचारी उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पता चला है कि घायल युवक 21 वर्षीय रोहित डसीला निवासी गंणाई गंगोली पिथौरागढ़ यहां हल्द्वानी में लामाचौड़ स्थित इंस्टीट्यूट में बीफार्मा का छात्र है, उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। उसे हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है, उसके परिजन यहां पहुंच गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *