कुमाऊं में यहां पुलिस चौकी में कर रहे थे शराब पार्टी, इंचार्ज व तीन कांस्टेबल सस्पेंड

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जसपुर कोतवाली की पतरामपुर चौकी की बैरक में पुलिस कर्मियों ने बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी की। इतना ही नहीं नशे में लोगों से उलझ गए और धक्का मुक्की कर दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी व तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि कांस्टेबल सचिन ने चार बाहरी लोगों के साथ बाजपुर कोतवाली में सम्मन तामिल की ड्यूटी में तैनात सुभाष को शराब पार्टी में बुलाया था। चौकी इंचार्ज तीन दिन से रुद्रपुर में चल रही ट्रेनिंग में था और ट्रेनिंग के बाद वापस चौकी जाने के बजाय रुद्रपुर में रुक रहा था। इसके लिए उसने सीओ, एएसपी और एसएसपी से अनुमति नहीं ली थी। बताया गया कि एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के व्यक्ति को कांस्टेबल अनिल और सचिन चौकी ले कर आए थे। जब संभ्रांत लोग चौकी आए तो उनके साथ सचिन ने बदसलूकी की थी। सुभाष ने उसका साथ दिया। अनिल ने मौके पर बीच बचाव नहीं किया। एसएसपी ने शराब के नशे में पाए गए सिपाही सचिन कुमार को सस्पेंड किया है। जबकि उसके साथ शराब पीने के बाद मौके से भागे दूसरे सिपाही सुभाष चौधरी और हंगामे में बीच बचाव नहीं करने पर निगरानी मुंशी अनिल को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा तीन दिन से चौकी नहीं जा रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सचिन का मेडिकल कराया गया और वह शराब के नशे में पाया गया।‌

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *