कुमाऊं में यहां तीन करोड़ की स्मैक बरामद, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले की पुलभट्टा पुलिस ने तीन करोड़ की स्मैक के साथ दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1058 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया है। रविवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात पुलभट्टा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार को रोक। तलाशी लेने पर कार में सवार फतेहगंज यूपी निवासी सानू, काशीपुर मोहल्ला अलीखान हजरतनगर निवासी दंपति खुर्शीद और आसमा के पास से कुल 1058 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक बरेली से लाकर सितारगंज बेचने के जा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *