आरटीओ विभाग का स्कूल वाहनों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर व‌ चम्पावत जिले में 1054 वाहनों के चालान, 103 सीज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित स्कूल बसों के साथ-साथ ऐसे सभी वाहन जिनमें स्कूल के बच्चे परिवहन करते हैं, जैसे- टैक्सी/मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा आदि के विरुद्ध व्यापक चैकिंग अभियान संचालित करते हुये जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं चम्पावत में दिनांक 11 से 12 जुलाई 2024 तक दो दिवसीय विशेष चैकिंग अभियान में स्कूल बसों एवं अन्य सम्बंधित वाहनों सहित 1054 वाहनों के चालान किये गये तथा 103 वाहनों को सीज किया गया। बिना फिटनेस 105 वाहन, बिना टैक्स 175 वाहन, बिना परमिट / परमिट शर्तों के उल्लंघन में 74, ओवरलोडिंग में 122, बिना बीमा 121, प्राईवेट वाहन का व्यवसायिक उपयोग 14. वाहन संचालन के दौरान मोबाईल फोन का प्रयोग 14, बिना सीट बेल्ट 120, बिना डीएल 110, अल्ट्रेशन में 11. बिना अग्निशमन यंत्र के 39. बिना एचएसआरपी 17. बिना रिफ्लेक्टर 17. बिना प्रदूषण 68 वाहनों के चालान किये गये। अभियान के दौरान 376 दोपहिया वाहनों के बिना हेल्मेट में चालान किये गये तथा भार वाहनों में सवारी पाये जाने पर 09 मालवाहनों के भी चालान किये गये।

Advertisement

आरटीओ विभाग का स्कूल वाहनों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर व‌ चम्पावत जिले में 1054 वाहनों के चालान, 103 सीज

सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निरन्तर स्कूल सम्बंधी वाहनों की सघन चैकिंग करने एवं नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। अभियान में परिवहन विभाग के 05 एआरटीओ, 09 परिवहन कर अधिकारी तथा 09 बाईक स्क्वायड के उप निरीक्षक शामिल थे।

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement