कुमाऊं में रोडवेज के 400 कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी बस अड्डे पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों ने दो माह का वेतन न मिलने के विरोध में काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं भर के आठ डिपो में करीब 400 कर्मचारियों ने इसमें प्रतिभाग किया।

हल्द्वानी बसअड्डे में रविवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध और हाथों में नारे लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिसंबर और जनवरी माह का वेतन न मिलने से कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की फीस, कमरे का किराया अदा करने में दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। कर्मचारियों ने जोरदार नारे भी लगाए। काली पट्टी बांध प्रदर्शन करने वालों में परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, मंत्री उमेश चंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, संयुक्त मंत्री कौशल जोशी, मोहन सिंह बोरा, रमेश कपिल, गगन जोशी, राजीव भट्ट, केएन तिवारी, किशन सिंह, चंदन डंगवाल, शबाब अली, देवेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, नवीन पांडे, पूरन नेगी, ललित मोहन, सूरज सिंह, बृजेश परिहार जबकि काठगोदाम में श्याम सिंह शाही, राजेंद्र प्रसाद आर्य आदि शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here