गजब: कुमाऊं में यहां महिला सीट पर पुरुष ने किया नामांकन, हो गया खारिज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के छह निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 44 नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है, जिसमें कई दावेदारों के नामांकन रद्द हो गए हैं। बेरीनाग में सभासद पद के लिए दो दावेदारों का नामांकन इस वजह से रद्द हुआ कि उनके दो से अधिक बच्चे थे। वहीं, धारचूला में महिला सीट पर अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले पुरुष दावेदार और जाति प्रमाणपत्र न जमा करने वाली महिला दावेदार का नामांकन भी रद्द कर दिया गया। गंगोलीहाट में भी अध्यक्ष पद के एक दावेदार का नामांकन निरस्त हुआ है। बीती बुधवार को निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान धारचूला में चार नामांकन स्वीकृत किए गए लेकिन महिला सीट पर दावेदारी करने वाले विरेंद्र सिंह और जाति प्रमाणपत्र न जमा करने वाली सरस्वती देवी का नामांकन रद्द किया गया। बेड़ीनाग में अध्यक्ष पद के लिए सभी सात नामांकन स्वीकृत हुए, जबकि सभासद पद के लिए 23 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए और दो दावेदारों का नामांकन रद्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *