समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के रामनगर डिपो में सोमवार तीन मार्च को परिचालक के द्वारा वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी रामनगर के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। इसकी सूचना सहायक महाप्रबंधक रामनगर, मंडलीय प्रबंधक संचालक काठगोदाम को की गई लेकिन प्रबंधन की ओर से परिचालक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। संज्ञान में आया है कि उक्त प्रकरण को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।



