समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लंबे समय से खाली चल रहे एसडीएम हल्द्वानी के पद पर प्रमोद कुमार की तैनाती कर दी गई है। प्रमोद कुमार अब तक रामनगर sdm का पदभार संभाल रहे थे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल सिंह चौहान को sdm रामनगर का पदभार सौंपा गया है। इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किए हैं।



