हल्द्वानी। गौला खनन के वाहनों की फिटनेस निजी वाहनों से कराये जाने का विरोध शुरू हो गया है। इस मामले में गौला खनन कारोबार से जुड़े लोग गुरुवार को हल्दानी विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मिले। उनका कहना था कि खनन वाहनों का फिटनेस एक तो शहर दूर किया जा रहा है, इससे खनन स्वामियों पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है। इस पर विधायक सुमित ने विभागीय सचिव व अन्य अधिकारियों से इस मसले पर बातचीत की। विधायक से मिलने वालों में जीवन कबडवाल, इंद्र नयाल, हरीश भंडारी, दिंगबर रावत, दीवान चौहान आदि कारोबारी शामिल थे। इस बीच विधायक सुमित ने बताया कि परिवहन सचिव से बात की गई है।इधर गौला मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को उनके निवास स्थान पर जाकर फिटनेस को निजी हाथों पर दिए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि फिटनेस को प्राइवेट हाथों में न दिया जाए। साथ ही गोला से जुड़े वाहन स्वामियों की समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचने की मांग की। कहा कि गौला से जुड़े 7000 से अधिक डंपर स्वामियों को निजी हाथों पर फिटनेस दिये जाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि गौला से जुड़े हुए डंपर साल में सिर्फ पांच महीने के आसपास ही खनन करते हैं बाकी समय गाड़ी सलेंडर रहती है एक साथ रिलीज करने पर फिटनेस होना संभव नहीं होगा वैसे भी गौला में पुरानी गाड़ियां ही खनन करती हैं। इधर आरटीओ आर सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के क्रम में यह सिस्टम लागू किया जा रहा है। अभी खनन वाहन सरेंडर हैं।
Related Posts
हल्द्वानी से इन शहरों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 22 फरवरी से शुरू, इतना है हवाई यात्रा का किराया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी के गौलापार स्थित हेलीपेड से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए 22…
ऊधमसिंहनगर में यहां समुदाय विशेष के युवक ने हिंदू युवती को प्रेम जाल फंसाया और झांसा देकर दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने अनुसूचित जाति की युवती…
हल्द्वानी में यहां अतिक्रमण कर बनाये गये मकान बुलडोजर से तोड़े, पुलिस ने कब्जाधारियों को हटाया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की…
