जिला प्रशासन ने रसोई गैस को लेकर दिए यह निर्देश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

घरेलू गैस (एलपीजी)गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की कतिपय स्थानों पर शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को तहसील परिसर एनआईसी कक्ष हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस की वर्तमान में जिले में किसी भी प्रकार की कोई भी किल्लत नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। मांग के अनुरूप गैस कंपनियों के द्वारा गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने गैस की कालाबाजारी रोकने के सम्बन्ध में जनपद के सभी गैस वितरकों आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल एवं एरिया प्रबंधकों सहित नगर मजिस्ट्रेट ,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी सहित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को अपने अपने क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिला अधिकारी ने कहा कि गैस का वितरण गैस बुकिंग के उपरांत डीएससी कोड नंबर के आधार पर ही ओटीपी के आधार पर ही गैस का वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि गैस 25 दिन के उपरांत ही आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस सिलेंडरों का स्टॉक नहीं करेगा यह भी सुनिश्चित कराया जाए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए। घट तोली और रिफलिंग पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी गोदाम में स्टॉक का निरीक्षण, मिलान कराया जाए। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी और पूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार चेकिंग अभियान चलाएं। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को निर्देश दिए कि वह भी नगर के अंतर्गत लगातार गौदामों का निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान करें। अपर जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, पर्याप्त संख्या में गैस का भंडार है। उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप गैस कंपनियां पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है वह किसी भी प्रकार से परेशान ना हों। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, महाप्रबंधक केएमवीएन विजय नाथ शुक्ल,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, सहित सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here