समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
पंजाब की पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में 9 अप्रैल 2026 को आयोजित कॉन्वोकेशन कार्यक्रम में हल्द्वानी की बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर सिंदूजा गुप्ता को एमएससी फोरेंसिक साइंस में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.जगदीप सिंह ने असिस्टेंट प्रोफेसर सिंदूजा गुप्ता को गोल्ड मेडल के साथ साथ प्रमाण पत्र भी सौंपा आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलाधिपति और पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद्र कटारिया जी थे। सिंदूजा गुप्ता वर्तमान में RIMT यूनिवर्सिटी पंजाब में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं प्रदान कर रही हे हाईस्कूल इंटरमीडिएट और बीएससी में भी अव्वल रहने वाली सिंदूजा बचपन से प्रतिभाशाली रही हे जिन्होंने कुछ समय पूर्व रेप के अपराधियों को पकड़ने हेतु अफ्रीका जनरल ऑफ बायोलॉजिकल साइंस द्वारा प्रमाणित सफल रिसर्च भी की हे जो अपराधियों को पकड़ने में सहायक सिद्ध होती हे सिंदूजा गुप्ता की इस सफलता पर पिता व्यापारी नेता वीरेन्द्र गुप्ता और माता डा0 मनीषा गुप्ता फिजियोथैरेपिस्ट ने सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त किया है।



