समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*SSP NAINITAL डॉ.मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में Operation Crackdown के तहत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
*हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही में 12 बोर बंदूक तथा जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद को अपराध मुक्त बनाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही* हेतु Operation Crackdown के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री अमित सैनी* के निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता* के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
अपराध, अराजकता रोकने हेतु हल्द्वानी क्षेत्र में होटल, ढाबा, संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु चेकिंग के दौरान दिनांक 18.02.2026 को टनकपुर रोड हल्द्वानी स्थित एक होटल से बाहरी /संदिग्ध व्यक्तियो का सत्यापन व तस्दीक करने में होटल के कमरे में 02 दिन से रह रहे संदिग्ध अभियुक्त पंकज सिंह बिष्ट निवासी मोल्टा थाना- जोशीमठ, जिला- चमोली को एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से बरामद असलाह के स्रोत के संबंध में पूछताछ/जांच जारी है।
*पुलिस टीम*
▫️उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव
▫️अपर उ0नि0 मान सिंह कोतवाली हल्द्वानी
▫️का0 257 नापु अरुण राणा कोतवाली हल्द्वानी
▫️का0 566 नापु कमलेश सिंह नौला कोतवाली हल्द्वानी
*



