छुट्टी पर घर लौट रहे बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में बेहोश मिले बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जैसलमेर से छुट्टी पर घर लौट रहे बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया होगा। इस मामले में फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। राज विहार कालोनी मिलापनगर सिविल लाइंस रुड़की हरिद्वार निवासी 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह पुत्र नेतराम जैसलमेर में तैनात था। वह बीती 27 जून को रानीखेत एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के लिए चला। उसे दिल्ली में उतरकर हरिद्वार रुड़की की ट्रेन पकड़नी थी लेकिन बीती 29 जून की सुबह ट्रेन के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जनरल डिब्बे में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जीआरपी ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। साथ ही उसके बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement