बारिश से कटाव के बाद इस गांव का रास्ता बंद, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

मानसून की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में प्रशासन के किए दावों की पोल खुल गई। सोमवार की रात हुई बारिश से गांव झारखंडी मार्ग पर भारी कटाव हो गया, इससे ग्रामीणों का संपर्क टूट गया। इधर, लेवड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से चकरपुर में कई मार्ग जलमग्न हो गए। एसडीएम ने बेरिया दौलत रोड और चकरपुर में निर्माणाधीन लेवड़ा नदी के पुलों का निरीक्षण किया। बेरिया दौलत रोड पुल के पास कीचड़ और फिसलन में कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। एसडीएम डा. अमृता शर्मा के निर्देश पर ठेकेदार ने जेसीबी से खुदान कराकर पानी निकासी कराई। पूर्व सैनिक केडी जोशी ने बताया कि पहली ही बारिश में झारखंडी मार्ग पर भारी कटाव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। बरसात के मौसम में यह समस्या हर साल सामने आती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *