समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
ऑल इंडिया जजेस संगठन की मेल पर नैनीताल जिला न्यायालय में जजों के चैंबर में आरडीएक्स लगाने की मेल से सोमवार को हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली कराकर की चैकिंग शुरू कर दी है। हालांकि दोपहर 12: 30 तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन की मेल पर जिला न्यायालय में जजों के चैंबर में आरडीएक्स लगाने की मेल मिली थी। सूचना मिलते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली करा दिया। एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयट कोर्ट परिसर में चैकिंग कर रही है। फिलहाल साढ़े 12 बजे तक पुलिस को किसी प्रकार की कोई संवेदनशील सामग्री या बम नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मेल के आधार पर कोर्ट परिसर में हर कमरे में चैकिंग की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट परिसर खाली करा दिया है।



