कविता रावत के सिर सजा मिस फेयरवेल का ताज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रा बा इ का चोरगालिया में शैक्षिक सत्र 2025-26 की इंटरमीडिएट छात्राओं को कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाली छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया.इससे पूर्व समस्त परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाली छात्राओं के लिये परीक्षा एक उत्सव बैनर के तले शिक्षिका गीता जोशी और शोभा पंत द्वारा तनाव मुक्त होकर छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश हेतु टिप्स दिए गये. इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कक्षा 12 की छात्राओं गुंजन जोशी, सानिया, ज्योति रुवाली, कविता, सोनिका आदि छात्राओं ने विद्यालय की अपनी सुनहरी यादो को साझा किया. समस्त छात्राएँ अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बहुत भावुक हो गयी. विविध गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से कविता रावत को मिस फेयरवेल और सोनिका मेवाड़ी को मिस ब्यूटीफुल का ख़िताब मिला। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने समस्त छात्राओं को शुभकामनायें प्रेक्षित करते हुए सुमधुर गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राओं खुशबू बिष्ट और भावना परगाई ने किया. इस अवसर पर मीनाक्षी जोशी, बीना नगारी, ममता सुयाल, मंजुलता, रेखा जोशी ललिता गौतम, अमिता जोशी सहित समस्त शिक्षिकाओं ने विचार प्रस्तुत किये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *