मेयर से मिला व्यापार मंडल का शिष्टमंडल, बाजार में दुकानों के‌ आगे से अतिक्रमण हटाने का‌ अभियान जारी रखने की उठाई मांग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल नगर निगम के नव नियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट से मिला और उनको जनहित से संबंधित निम्न समस्याओं को रखा जो इस प्रकार है।


1- नगर निगम प्रशासन बाजार को ठेला फड़ मुक्त और दुकानों के आगे अतिक्रमण विरोधी अभियान को निरंतर जारी रखा जाय कि जब तो यह सुनिश्चित न हो जाए कि बाजार सुव्यवस्थित हो गया है।
2- हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में ठेलों पर कारोबार कर रहे लोगों का नगर निगम द्वारा सत्यापन अनिवार्य किया जाय और इन ठेलों को नगर निगम द्वारा चयनित वेंडिंग जॉन में ही स्थापित किया जाय।
3- नगर निगम बाजार क्षेत्र व अन्य जगहों में अपनी खाली पड़ी जमीनों को चिन्हित कर उसमें नगर निगम की दुपहिया पार्किंग और जगह जगह महिलाओं हेतु हाईटेक शौचालय का निर्माण करवाया जाय।
4- आम जनता की जानमाल को खतरा बने आवारा जानवर और कुत्ते जो शहर की मुख्य सड़को और गलियों में खुलेआम घूम रहे हे उनकी धर पकड़ अभियान को त्वरित चालू किया जाय।
5- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत घरों में जानवरों और कुत्तों को पालने हेतु जो लाइसेंस की अनिवार्यता हे उसे सख्ती से लागू किया जाय। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की उपरोक्त मांगों की समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में महापौर गजराज बिष्ट ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी आवारा जानवरों को रखने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई हे उसमें शीघ्र निर्माण कार्य करवाया जाएगा और जनहित के कार्यों में व्यापार मंडल से भी मदद ली जाएगी। मेयर से मिलने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पंकज कपूर पुरन लाल साह नरेंद्र साहनी प्रब्जोत चन्डोक प्रज्ञान भारद्वाज अशोक वार्ष्णेय पार्षद राजेन्द्र मुन्ना अस्मित गुजराल, राकेश दुआ, नुसरत सिद्दीकी, मुनेश अग्रवाल, जीसान अहमद, कुंदन रावत, संजय वर्मा, चमन गुप्ता, महबूब अली, रामप्रसाद कश्यप, नितिन दुआ, अंशुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here