सड़क हादसों में मौतें होने के बावजूद कोई सुध नहीं ले रहा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने शासन-प्रशासन पर लगाए आरोप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने अल्मोड़ा जिले के मारचूला में हुई सड़क दुघर्टना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि छीड़ाकान मीडार मोटर मार्ग खस्ता हालत देखकर लगता है कि पिछले वर्षों में तीस से अधिक मौतें हो चुकी है लेकिन क्षेत्रीय विधायक द्वारा सात सालों से सड़क बनाने के नाम पर कुछ नहीं किया है जब भी जनता जागरूक हो कर आंदोलन करते हैं तभी विधायक आंदोलन तोड़ने के लिए तरह तरह भ्रामक प्रचार प्रसार कर जनता को गुमराह करते आए हैं। पिछले वर्ष दस लोगों की मौत को एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में इकट्ठा हुए ग्रामीण जनता का आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने कहा कि कमीशनखोरी के चक्कर में रोड़ नहीं बन रही है क्योंकि ठेकेदार से पहले बीस प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। लगातार सड़क दुघर्टनाओं के लिए भ्रष्टाचारी तन्त्र जिम्मेदार है अगर भविष्य में कोई भी दुर्धटना होती है तो जिला प्रशासन व विधायक जिम्मेदार होंगे, क्योंकि इससे पूर्व शासन, प्रशासन, विधायक व सांसद को चेताने के बाद भी दुर्घटना दो बार हो चुकी है इसलिए तत्काल क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक किया जाए। छीडाखान मीडार हैड़ाखान पतलोट गौनरों पटरानी काठगोदाम हुई दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई‌। यह एक सोचनीय विषय है दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर आज तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इस दौरान सन्तोष आर्या, खिमेश पनेरु, पंकज परगांई, विपिन पनेरू, हरीश परगांई, भुवन परगांई, कमल शर्मा, चन्दन महरा, कैलाश पनेरु राकेश परगांई आदि मौजूद रहे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement