अल्मोड़ा सड़क हादसे के मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जनपद में हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए राजपुरा में हेमन्त साहू के आवास के बाहर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस मौके युवा नेता हेमन्त साहू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार परिवहन विभाग के अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रीति आर्या, अनिता वाल्मीकि, सुशील रॉय, समीर कुमार, एडवोकेट मुकेश सरकार, सूरज मिस्त्री, कन्हैया लाल, निकिता बाला, रेशमा वाल्मिकी, ऐंजल, आरूषि आदि शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *